Search

 
 
 

झारखंड में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक किये जायेंगे चिह्नित, डीजीपी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक

 
Ranchi : झारखंड में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक चिह्नित किये जायेंगे. इसको लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार ( 29 जनवरी) को सभी जिलों के एसएसपी व एसपी के साथ समीक्षा बैठक होगी. इस दौरान डिस्ट्रिक्ट पुलिस मॉड्यूल का जिला द्वारा उपयोग, फॉरेनर रजिस्ट्रेशन पोर्टल का जिला द्वारा उपयोग, अवैध प्रवासी और विदेशियों का अवैध रूप से समय से अधिक समय तक रहना जैसे मुद्दे पर चर्चा की जायेंगी.

झारखंड में अवैध प्रवासियों की संख्या 10-15 लाख के करीब 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एनआरसी की जरुरतों व बांग्लादेशियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर एक रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी थी. रिपोर्ट में जिक्र था कि बांग्लादेशी नागरिक बिहार और बंगाल के रास्ते झारखंड में शरण ले रहे हैं. झारखंड में अवैध प्रवासियों की संख्या 10-15 लाख बतायी गयी है. अवैध प्रवासियों की बढ़ती आबादी से सांस्कृतिक व सुरक्षात्मक खतरे उत्पन हुए हैं. बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद के रास्ते भी अधिकांश बांग्लादेशी यहां पहुंच रहे हैं. झारखंड में अधिकांश बांग्लादेशी फरक्का, उधवा, पियारपुर, बेगमगंज, फुदकलपुर, अमंथ, श्रीधर, दियारा, बेलूग्राम, चांदशहर, प्राणपुर से आते हैं. रिपोर्ट में जिक्र है कि बांग्लादेशियों के आने से अपराध व देशविरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं.

आधार-वोटर आईडी तक बनवाया

रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध प्रवासियों ने वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तक बनवा रखा है. विदेशी नागरिक उधवा वर्ड सैंक्चूरी और वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है. इन इलाकों में जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे प्रतिबंधित संगठन की मजबूत पकड़ हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही