Search

लगातार पांचवें सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, पर गोल्ड रिजर्व बढ़ा, 39.39 अरब डॉलर पर पहुंचा

LagatarDesk :   देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें सप्ताह गिरावट देखने को मिल रही है. फॉरेन करेंसी एसेट्स में कमी आने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार घटा है. हालांकि इस हफ्ते गोल्ड रिजर्व, आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार और आईएमएफ में मिला स्पेशल ड्राइंग राइट में भी बढ़त देखने को मिली है.

635.08 अरब डॉलर रह गया विदेशी मुद्रा भंडार 

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार  24 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 58.7 करोड़ डॉलर घटकर 635.08 अरब डॉलर रह गया. आरबीआई ने शुक्रवार को आंकड़ा जारी करके इसकी जानकारी दी है.  इससे पहले 17 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 16 करोड़ डॉलर घटकर 635.667 अरब डॉलर रह गया था. इससे पहले 10 दिसबंर को खत्म हुए सप्ताह में 7.7 करोड़ डॉलर घटकर 635.828 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. वहीं 3 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यह 1.783 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 635.905 अरब डॉलर पर आ गया था. इसे भी पढ़े : नये">https://lagatar.in/in-the-new-year-withdrawing-money-from-atm-became-expensive-more-money-would-have-to-be-paid-for-ordering-shoes-and-slippers-and-food-online/">नये

साल में एटीएम से पैसे निकालना हुआ महंगा, जूते-चप्पल से लेकर ऑनलाइन खाना मंगवाने के लिए भी देने होंगे ज्यादा पैसे

एफसीए घटने से विदेशी मुद्रा भंडार में आयी कमी

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक,  फॉरेन करेंसी एसेट्स घटने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में भी कमी आयी है.  विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है.  फॉरेन करेंसी एसेट्स में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है.

84.7 करोड़ डॉलर रह गया एफसीए

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार,  एफसीए 84.7 करोड़ डॉलर घटकर 571.369 अरब डॉलर रह गया. एफसीए 64.5 करोड़ डॉलर घटकर 572.216 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 10 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में एफसीए 32.1 करोड़ डॉलर घटकर 572.860 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़े : नये">https://lagatar.in/in-the-new-year-some-relief-to-the-general-public-from-inflation-lpg-cylinder-became-cheaper-by-rs-102/">नये

साल में आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत, एलपीजी सिलेंडर 102 रुपये हुआ सस्ता

लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा स्वर्ण भंडार

मालूम हो कि बीते तीन सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार घटने के बाद भी गोल्ड रिजर्व में इजाफा हुआ है. लगातार तीसरे हफ्ते सोने के भंडार में बढ़त दर्ज हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार 20.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.39 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले 17 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में 47.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.183 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. इससे पहले 10 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 29.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.709 अरब डॉलर पर पहुंच गया था.

पिछले सप्ताह स्थिर होने के बाद बढ़ा आईएमएफ में मिला एसडीआर

आंकड़ों के मुताबिक, 24 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार 2.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.114 अरब डॉलर हो गया. 17 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था. यह 19.089 अरब डॉलर पर ही स्थिर था. हालांकि इससे पहले 10 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 3.7 करोड़ डॉलर घटकर 19.089 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/patna-cm-nitish-kumar-gave-details-of-his-assets-told-how-much-money-is-in-the-bank/">पटना

: सीएम नीतीश कुमार ने दिया अपनी संपत्ति का ब्यौरा, बताया बैंक में कितने हैं रुपये

रिपोर्टिंग वीक में आरक्षित मुद्रा भंडार में हुआ इजाफा

बता दें कि रिपोर्टिंग वीक में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है. भारत का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 2.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.207 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले  90 लाख डॉलर बढ़कर 5.179 अरब डॉलर हो गयी. इससे पहले 10 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में आरक्षित मुद्रा भंडार 1 करोड़ डॉलर कम होकर 5.17 अरब डॉलर पर पहुंच गयी थी. हालांकि इससे पहले भारत का आरक्षित भंडार  में 1.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. इसी के साथ यह 5.18 अरब डॉलर पर पहुंच गयी थी. इसे भी पढ़े : कानपुर">https://lagatar.in/kanpur-raid-raid-continues-income-tax-officials-gathered-with-bags-and-beds-akhilesh-will-appeal-to-president-and-election-commission/">कानपुर

रेड : छापामारी जारी, बोरिया-बिस्तर लेकर जुटे आयकर अधिकारी, अखिलेश राष्ट्रपति और चुनाव आयोग के पास गुहार लगायेंगे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//