Search

 
 
 

विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 बिलियन डॉलर बढ़ा, 692.72 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

6 मई को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.89 बिलियन डॉलर घटकर 685.73 बिलियन डॉलर रह गया था. उससे पहले 9 मई को समाप्त सप्ताह में भंडार 4.5 बिलियन डॉलर बढ़ा था.
 

 NewDelhi : भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 23 मई को समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.99 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. 

 

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर अब 692.72 बिलियन  पर पहुंच गया.विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) 4.52 बिलियन डॉलर बढ़कर 586.17 बिलियन डॉलर पर पहुंची.

 

इस क्रम में  स्वर्ण भंडार में 2.37 बिलियन डॉलर बढ़ा और यह 83.58 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया.  स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDR) में 81 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई.

 

 यह 18.571 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भारत की आरक्षित स्थिति 30 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.401 बिलियन डॉलर हो गयी.

 


इससे पहले 16 मई को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.89 बिलियन डॉलर घटकर 685.73 बिलियन डॉलर रह गया था.

 

उससे पहले 9 मई को समाप्त सप्ताह में भंडार 4.5 बिलियन डॉलर बढ़ा था.  वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में भारत का कुल वस्तु एवं सेवा निर्यात 12.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई .

 

यह  73.8 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया.  पिछले साल इसी अवधि में यह 65.48 बिलियन डॉलर था. 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही