LagatarDesk : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 9वें सप्ताह गिरावट आयी है. 30 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यह 4.854 अरब डॉलर घटकर 532.66 अरब डॉलर पर पहुंच गया. यह जुलाई 2020 के बाद अपने न्यूनतम स्तर पर आ गया है. है. यानी विदेशी मुद्रा भंडार दो साल के निचले स्तर पर पहुंचा गया. जुलाई 2020 में भारत के खजाने में 607 अरब डॉलर था. जबकि 3 सितंबर 2021 को यह 642.45 बिलियन डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. ऑल टाइम हाई के मुकाबले देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 110 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आयी है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bike-riding-youth-dies-after-falling-in-drain-police-engaged-in-investigation/">बोकारो
: बाइक सवार युवक की नाली में गिरने से मौत,जांच में जुटी पुलिस
विवाह : दो बच्चों की मां को 16 साल की युवती से हुआ प्यार, रचायी शादी!
सीजन में महंगाई का झटका, 3 रुपये महंगी हुई सीएनजी-पीएनजी
में सुधा दूध 3 रुपये हुआ मंहगा, नई रेट 11 अक्टूबर से लागू
: बाइक सवार युवक की नाली में गिरने से मौत,जांच में जुटी पुलिस
2022 में अबतक रुपया में 8 रुपये की आयी है गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है. शुक्रवार को रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.32 के नये रिकॉर्ड लो स्तर पर बंद हुआ. बीते एक सप्ताह में इंडियन करेंसी में 1 रुपया, एक महीने में 2.5 रुपया और 2022 में अब तक 8 रुपये की गिरावट आयी है. गिरते रुपये को संभालने के लिए आरबीआई लगातार अपने खजाने से डॉलर को बेच रहा है. जिसकी वजह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है. इसे भी पढ़ें : समलैंगिक">https://lagatar.in/same-sex-marriage-mother-of-two-children-fell-in-love-with-a-16-year-old-girl-got-married/">समलैंगिकविवाह : दो बच्चों की मां को 16 साल की युवती से हुआ प्यार, रचायी शादी!
रिपोर्टिंग वीक में 7.688 अरब डॉलर घटा एफसीए
विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. अगर एफसीए बढ़ती है तो भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भी बढ़त देखने को मिलती है. वहीं अगर एफसीए घटती है तो देश के भंडार में भी कमी आती है. फॉरेन करेंसी एसेट्स में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है. रिपोर्टिंग वीक में भारत की एफसीए (FCA) 4.406 अरब डॉलर कम होकर 472.807 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 23 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में एफसीए 7.688 अरब डॉलर घटकर 477.212 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़ें : त्योहारी">https://lagatar.in/inflation-shock-in-festive-season-cng-png-became-costlier-by-rs-3/">त्योहारीसीजन में महंगाई का झटका, 3 रुपये महंगी हुई सीएनजी-पीएनजी
गोल्ड रिजर्व में 28.1 करोड़ डॉलर की आयी गिरावट
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में भारत का स्वर्ण भंडार में भी कमी आयी है. 30 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 28.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.605 अरब डॉलर पर आ गया. इससे पहले भी भारत के स्वर्ण भंडार में 30 करोड़ डॉलर की कमी आयी थी. गिरावट के बाद भारत के खजाने में गोल्ड रिजर्व 37.886 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/sudha-milk-becomes-costlier-by-rs-3-in-bihar-new-rate-applicable-from-october-11/">बिहारमें सुधा दूध 3 रुपये हुआ मंहगा, नई रेट 11 अक्टूबर से लागू
Leave a Comment