Search

 
 
 

फेकबुक पर दोस्ती के बाद कोडरमा पहुंची विदेशी लड़की, सरस्वती पूजा में हुई शामिल, बताया अनुभव

 
koderma : फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद दोस्त के बुलावे पर सोमालिया की एक विदेशी छात्रा इशवा झुमरी तिलैया पहुंच गई. यहां पर वह गांधी स्कूल रोड में फ्रेंडशिप क्लब की ओर से आयोजित सरस्वती पूजा में शामिल हुई. उसने बताया कि वह पहली बार सरस्वती पूजा में शामिल हो रही है. इशवा ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की. उसने बताया कि यह एक काफी सुखद अनुभव है. पूजा करने के बाद उन्हें पॉजिटिव ऊर्जा महसूस हो रही है. वहीं गांधी स्कूल रोड निवासी सिमरन कौर ने बताया कि फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी. दोनों पिछले 3 वर्षों से फेसबुक फ्रेंड है. कुछ समय पहले दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई थी, इसके बाद सरस्वती पूजा के अवसर पर सिमरन कौर ने विदेशी दोस्त इशवा को सरस्वती पूजा पर अपने मोहल्ले में आमंत्रित किया था. जिसके बाद वह यहां पहुंची है. इशवा ने बताया कि उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यूके से की है. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह इंग्लैंड गई. 6 दिसंबर को भारत भ्रमण के लिए आई और अभी तक देश के कई हिस्सों का भ्रमण कर चुकी है. इशवा की दोस्त सिमरन कौर ने बताया कि झारखंड में वह आदिवासी रहन-सहन परंपरा और यहां की प्राकृतिक सुंदरताओं को देखने के साथ प्रमुख पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल का भी भ्रमण करेगी. इसके बाद वह कश्मीर चली जायेगी और वहां से अप्रैल महीने में वह अपने देश लौटगी. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/the-goal-for-which-you-took-up-guns-now-achieve-it-through-government-schemes-hemant/">जिस

लक्ष्य के लिए आपने बंदूकें उठायी, अब उसे सरकारी योजनाओं से हासिल करें- हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही