Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विदेशी फंडिंग मामला : BBC इंडिया पर ईडी का शिकंजा, FEMA के तहत दर्ज किया केस

NewDelhi : ब्रिटेन की समाचार प्रसारक कंपनी BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ईडी ने विदेशी फंडिंग मामला में बीबीसी इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत केस दर्ज किया है. ‘बीबीसी इंडिया’ पर विदेशी फंडिंग मामले में कथित तौर पर अनियमितता बरतने का आरोप है. आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी सामने आयी है. सूत्रों की मानें को जांच एजेंसी ने फेमा के प्रावधानों के तहत कंपनी के कुछ कार्यकारी अधिकारियों के बयानों की रिकॉर्डिंग और दस्तावेज मांगे हैं. ईडी बीबीसी इंडिया द्वारा कथित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के उल्लंघन की जांच की जा रही है. (पढ़ें, माउंट">https://lagatar.in/avalanche-in-mount-everest-three-nepalese-sherpa-guides-missing-buried-under-snow-in-khumbu-icefall/">माउंट

एवरेस्ट में हिमस्खलन, तीन नेपाली शेरपा गाइड लापता, खुम्बू आइसफॉल में बर्फ के नीचे दबे)

फरवरी में आयकर विभाग ने दिल्ली में बीबीसी कार्यालय परिसरों का किया था सर्वे

बता दें कि आयकर विभाग ने फरवरी में दिल्ली में बीबीसी कार्यालय परिसरों का ‘सर्वे’ किया था. आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने उस समय कहा था कि मीडिया समूह बीबीसी की भारत में संचालित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से दिखाये गये आय एवं लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं हैं. साथ ही कंपनी ने अपनी विदेशी इकाईयों को कुछ पैसे विदेश भेजे थे. लेकिन कुछ पैसे पर टैक्स का भुगतान नहीं किया है. इसे भी पढ़ें :  देवघर">https://lagatar.in/deoghar-fire-broke-out-in-aiims-campus-vehicles-of-fire-department-reached-the-spot/">देवघर

: एम्स परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही