Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में दिखाया भरोसा, अगस्त में 51,200 करोड़ किया निवेश

LagatarDesk : विदेशी निवेशकों का भरोसा एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है. अगस्त माह में फॉरेन इन्वेस्टर्स ने मार्केट में भारी निवेश किया है. एनएसडीएल (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने एक माह में 51,200 करोड़ से अधिक निवेश किया है. यह आकंड़ा 20 महीनों में सबसे अधिक है. इससे पहले विदेशी निवेशकों ने 1 से 19 अगस्त के बीच भारतीय बाजार से 44,481 करोड़ के शेयर खरीदे थे. इस तरह 10 दिनों में निवेशकों ने मार्केट में 6719 करोड़ लगाये. (पढ़ें, रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-will-now-investigate-the-badgai-land-scam-hemant-soren-instructed/">रांची:

बड़गाई जमीन घोटाले की जांच अब CID करेगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश)

जियोपॉलिटिकल फैक्टर्स पर निर्भर करता है विदेशी निवेशकों का भरोसा

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता और अन्य जियोपॉलिटिकल फैक्टर्स के कारण एफपीआई का रुझान भारत की ओर बढ़ा है. इससे पहले जुलाई में एफपीआई ने 5000 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था. वहीं अगस्त में फॉरेन इन्वेस्टर्स ने 51,200 करोड़ लगाये थे. हालांकि सितंबर माह में निवेशक भारतीय बाजारों में कम पैसे लगायेंगे. भारत की तरफ विदेशी निवेशकों का भरोसा इन्फ्लेशन, डॉलर का रुख और ब्याज दर पर निर्भर करेगा.
इसे भी पढ़ें : महंगाई">https://lagatar.in/congresss-ruckus-against-inflation-jharkhand-congress-leaders-are-taking-part-enthusiastically/">महंगाई

के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, झारखंड कांग्रेस के नेता बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

9 महीने में विदेशी निवेशकों ने बाजार से निकाले 2.46 लाख करोड़

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2021 से जून 2022 के बीच विदेशी निवेशकों ने 2.46 लाख करोड़ निकाले थे. जबकि जनवरी से जून के दौरान विदेशी निवेशकों ने इंडियन मार्केट में 2,17,358 करोड़ की निकासी की थी.फॉरेन इन्वेस्टर्स ने जून माह में सबसे अधिक 50,203 करोड़ की बिकवाली की थी. इस साल अब तक विदेशी निवेशकों की कुल बिकवाली घटकर 1,67,888 करोड़ रह गयी है. हालांकि जुलाई से फॉरेन इन्वेस्टर्स ने खरीदारी शुरू की. जुलाई में निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 4,989 करोड़ डाले. वहीं अगस्त में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/formation-of-20-point-program-committee-in-seven-districts-of-jharkhand/">झारखंड

के सात जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति का गठन,  योजना एवं विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही