Ranchi : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 फ़रवरी तक राष्ट्रीय रेस वॉक जज सेमिनार सह परीक्षा का सोमवार को मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम सभागार में उद्घाटन किया गया. इसमें विदेशी जज खु चोंग बैंग (मलेशिया), सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात) एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भारतीय एथलेटिक्स संघ के मुख्य प्रशिक्षक राधा कृष्ण नायर ने मुख्य रूप से भाग लिया. सभी मुख्य अतिथि का स्वागत झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सीडी सिंह ने बुके देकर किया. सेमिनार में प्रोजेक्टर के माध्यम से नए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई. 14 से 15 फरवरी तक रांची में 10वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता में आब्जर्वेशन, लिखित परीक्षा उपरांत राष्ट्रीय रेस वॉक जज तैयार किये जाऐंगे.
खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि [wpse_comments_template]
100 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे
इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, ए एफ आई क्नवेनर सतीश उचिल , एस के पांडे, शशांक भूषण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. इस सेमिनार में झारखंड समेत पूरे देश के लगभग 100 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-honorary-doctorate-to-sports-director-sarojini-lakda/">रांचीःखेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि [wpse_comments_template]
Leave a Comment