Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सऊदी अरब से झारखंड के 45 मजदूरों को वापस लाइए विदेशमंत्री जी : जयंत सिन्हा

Advertisement
Advertisement
सऊदी अरब में फंसे हैं हजारीबाग समेत झारखंड के 45 मज़दूर हर परिस्थिति में हजारीबाग के नागरिकों के साथ खड़ा हूं : जयंत सिन्हा Hazaribagh : सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों को वापस भारत लाने के लिए हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि सभी मजदूरों को सकुशल जल्द से जल्द स्वदेश लाया जाए. सऊदी अरब में हज़ारीबाग के 25, गिरिडीह के 16 और बोकारो ज़िले के 4 मज़दूर फंसे हुए हैं. सभी वहां रोज़गार की तलाश में गए थे. हज़ारीबाग के मज़दूरों के परिवारों ने जयंत सिन्हा से उन्हें भारत वापस लाने के लिए मदद मांगी. इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से आग्रह किया है. सांसद जयंत सिन्हा ने विदेश मंत्री से कहा कि यह जानकारी दी गयी है कि इन सभी मज़दूरों को एजेंट ने सऊदी अरब के अल-हरिक शहर में कंपनी में काम करने के लिए मई, 2023 में भेजा गया था. ये सभी मज़दूर वहां फंस चुके हैं. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-launched-intensive-vehicle-checking-campaign-on-new-year/">लातेहार

: नये साल पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01rc_m_63_01012024_1-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पासपोर्ट जब्त किया गया, 5 महीने से वेतन नहीं

इनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और पिछले 5 महीने से उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है. इनको दिन में मात्र एक समय ही भोजन दिया जाता है. सभी भारत वापस आना चाहते हैं लेकिन पासपोर्ट के अभाव में यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है. जयंत सिन्हा ने विदेश मंत्री से कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हए शीघ्र ही ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को इन मज़दूरों को जल्द से जल्द स्वदेश लाने के लिए कदम उठाने को कहें. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-now-you-will-not-have-to-go-out-for-by-pass-surgery-facility-is-available-in-raj-hospital/">रांचीः

बाई-पास सर्जरी के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर, राज अस्पताल में मिल रही सुविधा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01rc_m_61_01012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब- मजदूरों से संपर्क में दूतावास

जयंत सिन्हा को विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने मज़दूरों की सहायता के लिए सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को निर्देश दिया है. दूतावास के अधिकारी ने कंपनी, हितधारकों और मज़दूरों से संपर्क कर लिया है. मामले के समाधान के लिए वे साइट का दौरा कर रहे हैं. दूतावास मामले पर बारीकी से नजर बनाये हुए है. श्रमिकों को हर संभव सहायता मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है. सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि वो अपने क्षेत्र के नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं, हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहूंगा. विदेश में आज हर भारतीय इस विश्वास के साथ रह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उनकी सहायता के लिये सदैव उपलब्ध रहेगी. सभी श्रमिक सकुशल भारत वापस लौटें यही कामना है. उन्होंने सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का हार्दिक आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही