Search

 
 
 

विदेश मंत्रालय ने कहा, अवैध बांग्लादेशियों को वापस जाना होगा, नरमी नहीं बरती जायेगी

अवैध घुसपैठ  रोकने के लिए  BSF सीमा पर कड़े कदम उठा रही है. जो लोग पकड़े जा रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है. अहम बात यह है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद अवैध घुसपैठियों की पहचान और वापसी को लेकर बॉर्डर स्टेट्स में हलचल तेज है.
 

NewDelhi : विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अवैध बांग्लादेशियों की स्वदेश वापसी को लेकर कदम उठाये जा रहे हैं. अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के साथ कानून के अनुसार बर्ताव किया जायेगा. इस मामले में कोई नरमी नहीं बरती जायेगी.

 

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले में बांग्लादेश से सहयोग की आवश्यकता है. जानकारी दी कि बांग्लादेश में राष्ट्रीयता सत्यापन के 2,860 से अधिक मामले लंबित हैं. उनमें से कुछ तो पांच साल से अधिक समय से लंबित हैं.

 

रणधीर जायसवाल ने कहा कि  हमारी नीति यह है कि देश में अवैध रूप से रहने वाले किसी भी विदेशी नागरिक की देश के कानून के अनुसार स्वदेश वापसी. उन्होंने उम्मीद  जताई कि बांग्लादेश राष्ट्रीयता सत्यापन में तेजी लायेगा ताकि अवैध अप्रवासियों की स्वदेश वापसी सुचारू तरीके से हो सके. 


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नयी व्यापक डिपोर्टेशन नीति बनाई है. इसके तहत सभी राज्यों को अवैध प्रवासियों (विशेषकर बांग्लादेश और म्यांमार से) के बारे में जानकारी हासिल करने, उन्हें चिन्हित कर वापस भेजने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने को कहा गया है.

 

जानकारी के अनुसार  अवैध घुसपैठ  रोकने के लिए  BSF सीमा पर कड़े कदम उठा रही है. जो लोग पकड़े जा रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है. अहम बात यह है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद अवैध घुसपैठियों की पहचान और वापसी को लेकर बॉर्डर स्टेट्स में हलचल तेज है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही