Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत, चीन गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स से 12 सितंबर तक सैन्य वापसी की प्रक्रिया पूरी करेंगे

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स इलाके से सैन्य बलों की वापसी की प्रक्रिया 12 सितंबर तक पूरी करेंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के इस बयान से एक दिन पहले भारत और चीन की सेनाओं ने घोषणा की थी कि उन्होंने गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स के पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से बलों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-our-journey-is-against-the-ideology-of-bjp-and-rss-media-not-with-the-opposition/">राहुल

गांधी ने कहा, हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ, मीडिया विपक्ष के साथ नहीं

एलएसी के पास शांति बहाल करने व शेष मुद्दों को सुलझाने पर सहमति

बता दें कि इस स्थान पर दोनों सेनाओं के बीच पिछले दो साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने वार्ता जारी रखने और भारत-चीन सीमावर्ती इलाकों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शांति बहाल करने एवं शेष मुद्दों को सुलझाने पर सहमति जताई है. मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले से जुड़े सवालों के जवाब दिया. इस बात पर सहमति बनी है कि इलाके में दोनों पक्षों द्वारा बनाये गये सभी अस्थायी ढांचे और अन्य संबद्ध ढांचे ध्वस्त किये जायेंगे और इसकी पारस्परिक रूप से पुष्टि की जायेगी. इलाके में भूमि का प्राकृतिक रूप बहाल किया जायेगा, जो दोनों पक्षों के बीच गतिरोध की स्थिति से पहले था. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-satya-pal-malik-said-modi-government-is-arrogant-i-walk-with-resignation-in-my-pocket/">राज्यपाल

सत्यपाल मलिक ने कहा, मोदी सरकार घमंडी, जेब में इस्तीफा लेकर चलता हूं, अग्निपथ योजना वापस हो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही