Hazipur : बिहार का विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला पूरे शबाब पर है. यह देशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र तो बना ही है. विदेशी पर्यटक भी यहां खींचे चले आ रहे हैं. पर्यटन विभाग भी विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. अब तक 22 से अधिक विदेशी पर्यटक इस मेले में पहुंचे हैं. ये वे विदेशी सैलानी हैं जो मेला परिसर में बनाये गये स्विस कॉटेजों में ठहरे हैं. यह स्विस कॉटेज आधुनिक सभी सुख-सुविधाओं से लैस है. इसके अलावा भी कई विदेशी पर्यटक सोनपुर मेले का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं. हालांकि वो पटना और हाजीपुर के विभिन्न होटलों में ठहरे हैं. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के एक अधिकारी के अनुसार, एक महीने तक चलने वाले इस मेले में अब तक फ्रांस के 10 और नेपाल के चार पर्यटक हैं. इसके अलावा इटली से एक दल भी सोनपुर मेले का लुत्फ उठा चुका है, जिसमें आठ लोग शामिल थे. स्विस कॉटेज में देश के विभिन्न राज्यों के 145 पर्यटक भी रहकर मेले का आनंद ले चुके हैं. इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के सबसे अधिक पर्यटक शामिल हैं. https://twitter.com/TourismBiharGov/status/1863923710211563691
विदेशी पर्यटकों को भी भा रहा सोनपुर मेला, फ्रांस, नेपाल व इटली से पहुंचे लोग
Last Updated: Dec 06, 2024 12:00 AM (IST)