में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई : सौमित्र शुक्ल
इस संबंध में पलामू के वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ल ने बताया कि उन्हें पाटन व पांकी में अवैध खैर की लकड़ी के तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद कुन्द्री वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्रीय पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम का गठन कर छापेमारी की गई. डीएफओ ने पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़वा-नावाडीह में 3 अप्रैल की रात करीब 11 बजे छापा मारा. वन विभाग की टीम को देखते ही तस्करी लकड़ी को छोड़कर फरार हो गए. वन विभाग की टीम ने मौके से छिले हुए अवैध खैर के कई लॉट को बरामद किया. जांच के क्रम में अभियुक्त संजय पासवान के घर से छिला हुआ खैर का छिलका भी बरामद किया गया. सभी काष्ठों को जब्त कर पाटन वन क्षेत्र कार्यालय में लाया गया. इस दौरान पाटन थानेदार गुलशन गौरव एवं वन विभाग के वनपाल तथा वनरक्षी मौजूद थे. वहीं दूसरी कार्रवाई पांकी के हरलौंग में की गयी. मंगलवार की सुबह 3 बजे कुन्द्री वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्रीय पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में 78 पीस अवैध काष्ठों को जब्त किया. मौके पर पांकी थाना प्रभारी रंजीत समेत वन विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-three-girl-students-drowned-in-the-pond-to-save-each-other/">गुमला: एक- दूसरे को बचाने में तालाब में डूबी तीन छात्राएं [wpse_comments_template]

Leave a Comment