Search

 
 
 

लातेहार: वन विभाग ने 15 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता किया जब्त

 
Latehar: बरवाडीह वन क्षेत्र में अवैध बीड़ी पत्ता तस्करों के खिलाफ वन विभाग का कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार की रात में वन विभाग की टीम ने होरिलोंग के जंगलों में छापामारी कर 15 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया है. बरवाडीह रेंजर अजय टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि होरिलोंग के प्रतिबंधित जंगल से कुछ तस्कर अवैध बीड़ी पत्ता को तस्करी के लिए ले जाने के फिराक है. सूचना मिलते ही रेंजर अजय टोप्पो के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम ने बुधवार की रात 11 बजे होरिलोंग के जंगलों में छापामारी करने पहुंचे. वहां देखा कि कुछ तस्कर बोरा में अवैध बीड़ी पत्ता को भर कर ले जाने की तैयारी में हैं. छापामारी टीम को आते देख अंधेरे फायदा उठा कर वे फरार हो गये. वन विभाग ने वहां से 15 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता को जब्त किया. रेंजर अजय टोप्पो ने बताया कि इस कारोबार में कौन–कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है. छापामारी टीम में प्रभारी वनपाल मुकेश उरांव, रजनीश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, वनरक्षी शशि भूषण कुमार, मुकेश यादव, अभिनाश एक्का, समीर कच्छप, नासिर खाना व गरजू सिंह समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-cms-departmental-review-and-big-announcements-only-iwash-pradeep-verma/">रांची

: सीएम की विभागीय समीक्षा और बड़ी घोषणाएं केवल आईवाश – प्रदीप वर्मा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही