Search

 
 
 

लातेहार: वन विभाग ने बीड़ी पत्ता किया जब्त

 
Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व के दक्षिणी वन प्रमंडल के बारेसाढ़ वन क्षेत्र में दुरूप गांव से वन विभाग टीम ने 29 बोरा बीड़ी पत्ता जब्त किया. रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारेसाढ़ वन क्षेत्र के दुरूप के सरकारी विद्यालय में अवैध बीड़ी पत्ता रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर वनरक्षी अरुण कुमार के नेतृत्व वन कर्मियों को दुरूप गांव भेजा गया. यहां सरकारी विद्यालय में सूखा कर रखे गए बीड़ी पत्ता को जब्त कर बारेसाढ़ रेंज कार्यालय लाया गया. पूछे जाने पर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही रामप्रसाद यादव के द्वारा प्रतिबंधित वन क्षेत्र से अवैध बीड़ी पत्ता खरीदारी कर सरकारी विद्यालय में रखा गया था. छापेमारी में वनरक्षी सोलोमोन कुलु, रवि शंकर उरांव, अरुण नवल नगेसिया, धनेश्वर यादव व अमन कुमार समेत काफी संख्या में वनकर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-municipal-council-is-not-collecting-garbage-passersby-are-worried/">चक्रधरपुर

: नगर परिषद नहीं कर रहा कचरे का उठाव, राहगीर परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही