Search

 
 
 

हजारीबाग: वन विभाग ने मारा छापा, आरा मशीन जब्त

 
Hazaribagh: गौतम बुद्ध वन्य प्राणी आश्रयनी ने लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की. टीम ने मुड़िया रक्षित वन में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर छापामारी कर एक आरा मशीन सेट, लकड़ी का बोटा एवं भारी मात्रा में चिरान पटरा जब्त किया. जानकरी देते हुए प्रभारी वनपाल अयूब अंसारी ने बताया कि तस्कर वनकर्मियों को देख जंगल का लाभ उठा कर फरार हो गए. फरार तस्करों की पहचान की जा रही है एवं सुसंगत धाराओं के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी. सभी जब्त आरा मशीन, लकड़ी बोटा एवं चिरान पटरा को चौपारण रेंज कार्यालय लाया गया है. छापामारी टीम में प्रभारी वनपाल मोहम्मद अयूब अंसारी, प्रभारी वनपाल मुकेश कुमार हजारीबाग, प्रभारी वनपाल उसमान अंसारी कोडरमा, प्रभारी वनपाल छत्रपति शिवाजी कोडरमा, वनरक्षी कुलदीप कुमार महतो, जैनेंद्र कुमार, अनिल रमन, सिकंदर कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद महतो, वालटर बारला, श्रवण कुमार मेहता एवं सहित वनकर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - जयशंकर">https://lagatar.in/jaishankar-said-giving-time-to-hasina-to-recover-from-shock-rahul-mayawati-said-we-are-with-governments-decisions/">जयशंकर

 ने कहा, हसीना को सदमे से उबरने में समय दे रहे…राहुल, मायावती ने कहा, हम सरकार के फैसलों के साथ  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही