Search

 
 
 

झारखंड में वन फेनोलॉजी मॉनिटरिंग प्रोग्राम की शुरुआत,  एमओयू

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा और झारखंड वन विभाग के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ.
 

 Ranchi :  झारखंड में वन फेनोलॉजी मॉनिटरिंग प्रोग्राम की शुरुआत करने के लिए नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा और झारखंड वन विभाग के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ.

 

 इस समझौते के तहत झारखंड में फेनोकैम-आधारित वन फेनोलॉजी मॉनिटरिंग प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी, जिसमें उपग्रह डेटा और ग्राउंड-बेस्ड फेनोकैम तकनीक का समन्वय किया जाएगा. 

 

क्या होगा वन फेनोलॉजी मॉनिटरिंग प्रोग्राम में

 

 वन फेनोलॉजी मॉनिटरिंग: झारखंड के वनों में मौसमी परिवर्तनों की सटीक और सतत निगरानी करने के लिए फेनोकैम सेंसर और सैटेलाइट डेटा का एकीकृत उपयोग किया जाएगा.

 

वन स्वास्थ्य का आकलन: इस परियोजना के माध्यम से वन स्वास्थ्य का सटीक आकलन करने, उपग्रह डेटा का स्थलीय सत्यापन करने और वन क्षेत्र में जलवायु से जुड़ी प्रारंभिक चेतावनी संकेतों की पहचान में सहायक होगा

 

जलवायु अनुसंधान और जैव विविधता संरक्षण: यह परियोजना जलवायु अनुसंधान, कार्बन उत्सर्जन विश्लेषण और जैव विविधता संरक्षण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण डेटा उपलब्ध करायेगी. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही