Search

 
 
 

चंदवा : वन विभाग कार्यालय के पास से वनकर्मी लापता

 
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के सरोज नगर निवासी सुमित कुमार पिता हरदेव साव बीते मंगलवार को वन विभाग कार्यालय के नजदीक से लापता हो गया. सुमित वन विभाग का ही कर्मी था और ड्यूटी के लिए ही घर से निकला था. उसे ब्लॉक काॅलोनी तक देखा गया, मगर उसके बाद वह लापता हो गया. उसके लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. सभी रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, मगर कहीं उसका पता नहीं चल पाया. इसके बाद गुरुवार को परिजनों ने चंदवा थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है. सुमित के विषय में बताया जाता है वह बहुत ही शांत स्वभाव का मृदुभाषी युवक था. वह किसी से ऊंचे शब्दों में बात भी नहीं किया करता था. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/revealed-in-cbi-investigation-vijay-hansda-had-lodged-an-fir-against-ed-officials-at-the-behest-of-the-high-court-lawyer/">CBI

जांच में खुलासाः हाईकोर्ट के वकील के कहने पर विजय हांसदा ने ED अधिकारियों पर दर्ज करायी थी FIR
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही