Search

 
 
 

वनकर्मी, पुलिसकर्मी, चौकीदार, पारा शिक्षक,और यूट्यूबर करवा रहे अफीम की खेतीः डॉ शशिभूषण मेहता

 
Ranchi: भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने अफीम की खेती को लेकर बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अफीम की खेती पर कार्रवाई को लेकर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है और निर्दोष लोगों को भी फंसाया जा रहा है. आरोप लगाया कि वनकर्मी, कुछ पुलिसकर्मी, चौकीदार, पारा शिक्षक, और यूट्यूबर अफीम की खेती करवा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/debate-completed-on-eds-petition-demanding-not-to-give-department-to-ias-pooja-singhal-hearing-on-21st/">IAS

पूजा सिंघल को विभाग नहीं देने की मांग वाली ED की याचिका पर बहस पूरी, 21 को सुनवाई

 बजट सत्र में उठाएंगे यह मुद्दा

विधायक मेहता ने मांग की है कि अफीम की खेती में शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा है कि वह अफीम की खेती के मुद्दे को आगामी विधानसभा के सत्र में उठाएंगे.

अफीम की खेती का बड़ा नेटवर्क

विधायक मेहता ने कहा है कि अफीम की खेती का नेटवर्क पंजाब और हरियाणा तक फैला हुआ है. उन्होंने कहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो यह इलाका पाकिस्तान और अफगानिस्तान बन जाएगा. इसे भी पढ़ें -बिजली">https://lagatar.in/lobbying-intensifies-for-cmd-md-and-director-in-electricity-board-equation-after-equation-being-made/">बिजली

बोर्ड में CMD, MD और डायरेक्टर के लिए लॉबिंग तेज, बनाए जा रहे समीकरण पर समीकरण
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही