Chouparan : चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर जंगल से वन विभाग ने मंगलवार को अवैध लकड़ियों का बोटा लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. इस इस संबंध में वनरक्षी पंकज कुमार ने बताया वन क्षेत्र पदाधिकारी चौपारण कमलेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी. फिर छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. ट्रैक्टर को लकड़ियों सहित जब्त कर चौपारण रेंज कार्यालय लाया गया. वनकर्मियों को देखते ही मौके से तस्कर, चालक एवं मजदूर सभी फरार हो गए. पकड़ा गया ट्रैक्टर विनोद यादव पिता : किशुन यादव ग्राम-बसुआ थाना-फतेहपुर जिला-गया बिहार का बताया जा रहा है. वन विभाग जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वनरक्षी पंकज कुमार, अजीत कुमार गंझू, सिकंदर नायक, गृह रक्षक राजकिशोर यादव, उमेश कुमार एवं चालक सुखदेव यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hunger-strike-broke-the-fast-of-six-days-the-city-echoed-with-jai-shri-ram/">हजारीबाग
: अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर [wpse_comments_template]
वनकर्मियों ने अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, तस्कर और चालक फरार

Leave a Comment