Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7th -10th JPSC की बात छोड़िए, 5th JPSC मुख्य परीक्षा में भी क्रमवार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का हुआ था चयन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सातवीं से दसवीं JPSC की (झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा) प्रारंभिक परीक्षा में क्रमवार रोल नंबर वाले कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इस चयन को धांधली और भ्रष्टाचार बताते हुए नाराज अभ्यर्थियों ने आगामी 15 नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का फैसला किया है. वहीं अब सोशल मीडिया में पांचवीं संयुक्त सिविल सेवा के मुख्य परीक्षा में सफल हुए क्रमवार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का मामला फिर से सुर्खियां बटोरा रहा है. अभ्यर्थियों का कहना है कि पांचवीं सिविल सेवा परीक्षा में दो सीरीज में 25 अभ्यर्थियों के हुए चयन पर काफी विरोध हुआ था. लेकिन उस समय भी तत्कालीन सरकार और कार्मिक विभाग पर अभ्यर्थियों के विरोध का कोई असर नहीं हुआ. अब सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा में भी लोहरदगा, साहेबगंज सहित कई जिलों में बने एक सेंटर से क्रमवार अभ्यर्थियों का चयन हो गया है. लेकिन सरकार या आयोग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है. इसे भी पढ़ें - मॉर्निंग">https://lagatar.in/morning-consult-survey-pm-modi-is-still-the-number-one-leader-in-the-world-but-the-popularity-has-decreased-compared-to-last-year/">मॉर्निंग

कंसल्ट सर्वे : पीएम मोदी आज भी दुनिया में नंबर वन लीडर, पर पिछले साल के मुकाबले घटी लोकप्रियता
[caption id="attachment_181915" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/5TH-JPSC.jpg"

alt="5TH JPSC" width="600" height="400" /> प्रभात खबर में 6 नवंबर 2015 को छपी खबर की फोटो[/caption]

2015 में परीक्षा नियंत्रक ने बताया था महज संजोग

6 नवंबर 2015 को मीडिया में आयी खबर के मुताबिक, पांचवी सिविल सेवा परीक्षा में क्रमवार एक सीरीज में 19 में से 16 और दूसरे सीरीज में 12 में 9 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. जिसके बाद अभ्यर्थियों ने काफी विरोध किया था. विरोध को दरकिनार कर तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक ने इसे महज एक संजोग बताया था. उन्होंने कहा था कि इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है. वहीं सातवीं से दसवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों के हुए चयन पर वर्तमान अधिकारियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

जानिये, किस महिला इंटर कॉलेज से हुए क्रमवार अभ्यर्थियों के चयन पर उठ रहे सवाल

लोहरदगा के मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला इंटर कॉलेज, बरवाटोली, लोहरदगा के सेंटर-कोड 26010 में कुल 384 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी. इसमें कमरा नंबर 14-बी में रोलनंबर 52236880 से 52236903 (कुल 24 अभ्यर्थी) बैठे थे. इसमें से क्रमवार (52236887-ST), (52236888- BC), (52236889 – SC), (52236890 – BC), (52236891- ST), (52236892 – EBC), (52236893 – ST), (52236894 – GEN), (52236895 – ST), (52236896 – ST), (52236897 – ST), (52236898 – GEN), (52236899 – ST), (52236900 – ST), (52236901 – ST), (52236902 – ST) अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इसे भी पढ़ें –पढ़ाने">https://lagatar.in/school-education-literacy-department-gave-instructions-all-district-education-superintendents/">पढ़ाने

के अलावा मिड डे मील का बोरा भी बेचेंगे शिक्षक, भाजपा बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है, दूसरे कर्मी को दें जिम्मा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही