Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नया भारत बनाने के लिए तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार : दीपक प्रकाश

  • मांडर में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन
Ranchi : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मांडर में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं. मोदी सरकार ने सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी विकास को तेजी से धरातल पर उतारा है. गांव, गरीब, किसान, दलित , वंचित, शोषित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है. अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान, युवा, महिला, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी के लिए उपलब्धियों का अंबार है. हम घर- घर हर दरवाजे तक उसे लेकर जाएं. उन्होंने एक भारत- श्रेष्ठ भारत , स्वावलंबी भारत, विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया.

देश में विकास की गति तेज हुई

दीपक प्रकाश ने कहा कि जनधन योजना हो, प्रधानमंत्री आवास हो, आयुष्मान योजना हो, मुफ्त अनाज वितरण योजना हो, उज्जवला योजना हो, किसान सम्मान निधि हो, पेंशन योजना हो सभी योजनाओं में विभिन्न मोर्चों से जुड़े क्षेत्र के लोग करोड़ों की संख्या में लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश केंद्र सरकार ने की है. उन्होंने कहा एक तरफ देश में विकास की गति तेज हुई है, साथ ही पूरे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है. देश का सांस्कृतिक गौरव महिमा मंडित हुआ है.

भ्रष्ट एवं निकम्मी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकें

झारखंड की जनता झारखंड से 14 लोकसभा में भाजपा को जीत दिलाने के लिए संकल्पित है. उन्होंने राज्य की भ्रष्ट, निकम्मी, आदिवासी, दलित महिला, पिछड़ा, युवा विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. इस मौके पर रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर , प्रदेश माहिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – जागार">https://lagatar.in/jagar-jatra-yatra-reached-simdega-prabhakar-tirkey-said-constitution-is-the-only-solution/">जागार

जतरा यात्रा सिमडेगा पहुंची, प्रभाकर तिर्की बोले- संविधान ही समाधान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही