Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड वॉलीबॉल संघ के एजीएम में आर्ट ऑफ गिविंग की शाखा का गठन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रविवार को झारखंड वॉलीबाल संघ की वार्षिक आम सभा (एजीएम) कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय की अध्यक्षता में पुराने विधानसभा परिसर के सभागार में संपन्न हुई. एजीएम में वर्ष 2023-24 के दौरान आयोजित होने वाले सभी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय की गयी और प्रतियोगिता स्थल का चयन किया गया. इस दौरान कोषाध्यक्ष उत्तम राज ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का ऑडिट रिपोर्ट पेश किया. सचिव शेखर बोस ने वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी. दोनों ही रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया. इस अवसर पर विभिन्न जिलों के पदाधिकारी समेत रेफरी और कोच मौजूद रहे.

आर्ट ऑफ गिविंग के यूनिट का गठन

एजीएम के दौरान खेल, खिलाड़ियों और गरीब बच्चों की मदद के लिए आर्ट ऑफ गिविंग के झारखंड शाखा का गठन हुआ. इसमें स्टेट और डिस्ट्रिक्ट यूनिट का गठन किया गया. इसके झारखंड शाखा का अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को बनाया गया. जबकी शेखर बोस को सचिव और निशिकांत पाठक को कन्वेनर बनाया गया. बता दें ओडिसा से सांसद डॉ अच्युता सामंता आर्ट ऑफ गिविंग के फाउंडर हैं. आर्ट ऑफ गिविंग अभी 102 देश में अपने ऑफिस के माध्यम से सेवा का काम कर रही है. इसके साथ अच्युता सामंता केआईटीटी और केआईएसएस के भी फाउंडर हैं. ये संस्था खेल और खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल सामग्रियां उपलब्ध कराएगी. पहली बैठक में सभी जिलों को दो दो बॉल और नेट उपलब्ध कराए गए.

2023-24 में यहां होंगी प्रतियोगिताएं

मिनी अंडर 14 : रामगढ़ सब अंडर 16 : लातेहार जूनियर अंडर 18 : बोकारो यूथ अंडर 21 : गढ़वा सीनियर : पलामू [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही