Ranchi : झारखंड चूड़ीहार समाज, चूड़ीहार वेलफेयर ट्रस्ट रांची की बैठक मंगलवार को अब्दुल खलिक नन्हु की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने बैठक में कहा कि आज भी हमारा समाज शिक्षा में बहुत पीछे है, किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब उस समाज में ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले लोग हो. उन्होंने कहा कि समाज के लोग नशा पान से दूर रहे, तभी आपका और आपके समाज का विकास संभव है. कहा कि छोटी मोटी नाराजगी को दूर करते हुए एकता दिखाकर चूड़ीहार समाज को आगे बढ़ायें ताकि समाज में दबे कुचले लोगों की जरूरत पड़ने पर मदद की जा सके.
चूड़ीहार वेलफेयर ट्रस्ट का गठन, अध्यक्ष बने शकील, चूड़ीहार समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग
Last Updated: Nov 26, 2024 12:00 AM (IST)