Search

 
 
 

खरमास के बाद झारखंड जदयू की नई कमिटी का गठन

 
- प्रभारी अशोक चौधरी का होगा आगमन, बुधवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक - फरवरी-मार्च तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार का झारखंड आगमन Ranchi: झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है. इसी कड़ी में बुधवार को रांची जिला जदयू की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया. जिला प्रवास करने वाले सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रमुख नेता शामिल होंगे. बैठक में रांची जिले में संगठन को विस्तार एवं मजबूत करने पर मंथन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें– जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-had-conspired-in-theft-of-2-10-crores-in-sakchi-5-arrested/">जमशेदपुर

: साकची में 2.10 करोड़ की चोरी में भाई ने ही रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार

सीएम नीतीश कुमार भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि खरमास के बाद झारखंड में नयी प्रदेश कमिटी का गठन किया जाएगा. झारखंड के प्रभारी अशोक चौधरी का आगमन इसी महीने में होगा. 15 से 20 जनवरी के बीच प्रभारी रांची आएंगे. झारखंड जदयू के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. वहीं दिसंबर में पटना में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के नेतृत्व में सभी जिलाध्यक्ष और सदस्य सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात किया है. उन्होंने झारखंड आने का संकेत भी दिया है. फरवरी-मार्च के बीच नीतीश कुमार का आगमन झारखंड में होगा. इसे भी पढ़ें– खेलगांव">https://lagatar.in/mp-sports-festival-from-february-17-to-19-in-khelgaon-more-than-2000-players-will-participate/">खेलगांव

में 17 से 19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव, 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नीतीश कुमार का झारखंड पर भरोसा, 2024 में बेहतर करेगा संगठन

श्रवण कुमार ने कहा कि मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने झारखंड जदयू के संगठन पर भरोसा जताया है. उन्होंने चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा है. संगठन ने संकल्प लिया है कि 365 दिन काम करेंगे. अब वक्त लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का है. जदयू का जनाधार कौन सी सीटों पर सबसे ज्यादा है इसका आकलन किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही