Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग का गठन, उज्ज्वल बने स्टेट चेयरमैन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग का गठन किया है. उज्ज्वल प्रकाश तिवारी को स्टेट चेयरमैन, अनुप्रिया सो, कौशल परवीन, रोहित कुमार उरांव एवं देव शर्मा को स्टेट कोर्डिनेटर बनाया गया है. झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, वेद प्रकाश तिवारी, राहुल राय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचायेंगे 

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के गठन पर अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी , अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लारू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आशा व्यक्त की है कि राज्य की मीडिया टीम पूरी क्षमता के साथ राज्यवासियों के बीच पार्टी संगठन के नीति-सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचायेंगे. साथ ही देश की एकता, अखंडता एवं शांति का संदेश को प्रचारित एवं प्रसारित करेंगे. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/khunti-hemant-soren-enjoys-boating-in-latratu-dam-with-mlas-returns/">BREAKING

: खूंटी : विधायकों संग हेमंत सोरेन ने लतरातू डैम में नौका विहार का उठाया लुत्फ, लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही