Search

 
 
 

डोरंडा कॉलेज में आजसू की नई कमेटी का गठन, बीएस महतो बने अध्‍यक्ष

 
Ranchi : डोरंडा कॉलेज में शन‍िवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन क‍िया गया. गठन आजसू के रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला की अध्यक्षता में की गई. इस दौरान महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं को संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई. महाविद्यालय में संघ के लिए अध्यक्ष के रूप में बीएस महतो को चुना गया, वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनीष कुमार यादव, वरीय उपाध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष अंगद महतो, इम्तियाज अंसारी, नितेश मुंडा, सचिव अमित तिर्की, सह सचिव सुनील मुंडा, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी करण उरांव को चुना गया. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीजी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है. छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ द्वारा समय-समय पर आंदोलन भी किया जाता रहा है. आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं सुरेश भगत ने कहा क‍ि आजसू सालोंभर छात्रहित में काम करती है और छात्रहित के मुद्दों को लेकर मुखर रहती है. मौके पर सभी नए छात्र-छात्राओं को आजसू का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य रूप से रांची विश्वविद्यालय आजसू उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, आशुतोष कुमार, पीजी सह प्रभारी सुरेश भगत, पीजी अध्यक्ष रोहित एवं मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष विशाल कुमार यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520342&action=edit">फ्लाइट

में मह‍िला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर म‍िश्रा बेंगलुरु से ग‍िरफ्तार   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही