Search

राज्य में ऑक्सीजन टास्क फोर्स का गठन, जितेंद्र कुमार सिंह बने सचिव

Ranchi : कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर ऑक्सीजन टास्क फोर्स का गठन किया गया है. राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन प्रभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ते केस को देखते हुए ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है.

गठित टास्क फोर्स इस प्रकार है

विभाग ने जो टास्क फोर्स बनाया है, उसमें उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार को टास्क फोर्स का सचिव बनाया है. परिवहन आयुक्त किरण कुमारी पासी, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव आदित्य रंजन को सदस्य और राज्य के औषधि विभाग की निदेशक रितु सहाय को टास्क फोर्स का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.

यह फोर्स राज्य में अवस्थित ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के सभी जिलों में स्थित अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//