Search

राजद के बालूमाथ प्रखंड कमिटी का गठन, प्रीतलाल यादव बने अध्यक्ष

Balumath : राष्ट्रीय जनता दल के लातेहार जिला अध्यक्ष राम प्रवेश यादव के निर्देश पर बालूमाथ प्रखंड कमिटी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गयी है. बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव को बनाया गया है. जबकि उपाध्यक्ष हरिहर यादव, चंद्र मोहन यादव, दशरथ यादव, महासचिव अब्दुल मनान कुरैशी, उमेश यादव, सचिव जसीम, अजय गुप्ता, अजमल हुसैन, जगदेव उरांव, ब्रज पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेश रजक को बनाया गया है. कार्यकारणी सदस्यों में निर्मल गंझू, पंकज सिन्हा, राजकुमार यादव, रामेश्वर यादव, विनोद राम, मोहम्मद जहुर, आशीष यादव, कांति उरांव, पूनम देवी, संजय यादव, जगत यादव, मुजाहिद, मुनेश्वर यादव, विजय यादव, रजनी देवी, मनोज यादव, निरंजन यादव, अशोक भुइयां, दीपक यादव, जमशेद खान, रेणु देवी, संजय यादव, मोहम्मद मिमशाद, सतेंद्र यादव, जुबैर कुरैशी, संगीत देवी, मजदूर प्रकोष्ठ से सरयू यादव, युवा प्रखंड से अलताब अंसारी, दलित प्रकोष्ठ से बाबूलाल राम, आदिवासी प्रकोष्ठ से जितेंद्र उरांव, किसान प्रकोष्ठ से बालकृष्ण यादव, महिला मोर्चा से शोभा देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुबैर आलम व ओबीसी प्रकोष्ठ से राजकुमार यादव का नाम शामिल है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//