Search

 
 
 

पलामू: प्राथमिक विद्यालय दरूआ में एसएमसी का गठन

 
Medininagar: उंटारी रोड बीआरसी के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय भीतिहारा संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दरुआ में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए समितियों व ग्रामीणों की एक संयुक्त बैठक विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में भीतिहारा संकुल के सीआरपी कपिलदेव चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम बारह सदस्यीय का चयन हुआ. जिसके उपरांत शांतिपूर्ण ढंग से गुप्त रूप से वोटिंग के माध्यम से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयोजिका का चयन किया गया. सर्वसम्मति से रुबा देवी को अध्यक्ष, चंद्रमणि चौधरी को उपाध्यक्ष व रिंकी देवी को संयोजिका चयन किया गया. बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बिहारी चौधरी, श्यामलाल चौधरी, वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष सुकेन्द्र चौधरी, वार्ड सदस्या संजू देवी, ग्रामीण परमेश्वर चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष देवंती देवी, पूर्व संयोजिका ललिता देवी, अजीत चौधरी, अखिलेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/if-the-country-is-safe-then-religion-is-also-safe-if-religion-is-safe-then-we-are-also-safe-yogi-adityanath/">

 देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित है. धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं :  योगी आदित्यनाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही