Search

 
 
 

डीएवी हेहल में विद्यार्थी परिषद का गठन, प्राचार्य बोले- निष्काम भाव से किया गया कर्म ही पूजा है

 
Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल की प्राथमिक शाखा (एनडीजी) एवं माध्यमिक शाखा (एमसीएम) में विद्यार्थी परिषद का गठन सह अलंकरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया. इसके बाद वैदिक मंत्रों से हवन कुंड में आहुतियां दी गई. प्राचार्य एसके मिश्रा ने हवन के महत्व एवं शुभकामनाएं देते हुए छात्र परिषद के सदस्यों से कहा कि जैसे-जैसे हम ऊंचाई की ओर जाते हैं, वैसे-वैसे हमारे अंदर और विनम्रता आते जाती है, जो हमें योग्य बनाती है. योग्यता ही हमारा वास्तविक अलंकार है. आदित्य तिवारी कक्षा पांच को हेड बॉय एवं प्रणया सिंह सोलंकी कक्षा पांच को हेड गर्ल चुना गया. कुमार आर्यन कक्षा नवम को हेड बॉय एवं दक्ष प्रसाद कक्षा नवम को हेड गर्ल चुन छात्र परिषद का गठन किया गया. इस अवसर माध्यमिक शाखा प्रभारी सुनील सिंह तथा प्राथमिक शाखा प्रभारी अनुराधा सिंह एवं सभी वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित रामोद्गार सिंह, एसबी सिन्हा, राकेश निगम, सलिल सहाय, अजन्ता कुमारी, सीमा सिंह, किरण सिंह, अजित कुमार सिंह, इंद्रजीत दत्ता, एसडे, सतीश चन्द्र यति सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-three-smugglers-arrested-with-rare-turtles-near-deoghar-airport/">देवघर

: देवघर एयरपोर्ट के पास दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही