Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूर्यकुंड धाम भूमि बचाव संघर्ष समिति का गठन, देवेन्द्र पांडेय बने अध्यक्ष

Barkattha (Hazaribagh) : रविवार को निर्धारित समयानुसार प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड धाम परिसर में एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता विजय पांडेय के द्वारा किया गया, जबकि संचालन जिप प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय ने किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य सूर्यकुंड धाम परिसर के आसपास गैरमजरूआ भूमि को संरक्षित करना व भू-माफियाओं के द्वारा कागजात में छेड़छाड़ कर जो फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, उससे वरीय अधिकारियों को अवगत कराना था. बैठक में मुख्य रूप से कुंड के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था, परिसर में सरकार के द्वारा लगाए गए बिजली उपकरणों की मरम्मत कराने आदि पर चर्चा की गई. साथ ही सूर्यकुंड धाम भूमि बचाव संघर्ष समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, संयोजक राजकुमार नायक व तेजनारायण पांडेय, सचिव चंद्रकात पांडेय, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय, उपकोषाध्यक्ष अजीत पांडेय, सह सचिव संतोष कुमार पांडेय व शेषनाथ सिंह का चयन किया गया. वहीं निगरानी समिति के रूप में रिंकू मालाकार, मनोज चंद्रवंशी, विकास दास, जितेंद्र पासवान, राजू पासवान, सोनू पांडेय, ब्रह्मदेव पांडेय, विक्रांत पांडेय, नंददेव कुमार, महेश चंद्रवंशी का चयन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से नंदकिशोर ठाकुर, विनोद गिरि, रामजी पांडेय, चंद्रिका पांडेय, श्याम प्रसाद वर्णवाल, सुनील ठाकुर के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गरीब">https://lagatar.in/dabang-rajbalam-gop-engaged-in-grabbing-more-than-1-acre-land-of-poor-tribals-complaint-to-ed/">गरीब

आदिवासियों की 1.08 एकड़ जमीन हड़पने में लगा है दबंग राजबलम गोप, ईडी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही