Search

 
 
 

कोरोना से जान गंवा चुके लोगों के आश्रितों को पेंशन, राशन कार्ड से जोड़ने के लिए टीम का गठन

 
  • एनईपी डायरेक्टर श्रीपति गिरी बने समिति के अध्यक्ष

Ranchi : कोरोना की दूसरी लहर से रांची जिला भी अछूता नहीं है. अबतक कई लोग इससे जान गंवा चुके हैं. अब सरकार कोरोना से जान गंवा चुके लोगों के आश्रितों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की तैयारी कर रही है. इसके लिए मंगलवार को डीसी छवि रंजन ने योग्य आश्रितों को लाभ देने के लिए समिति का गठन किया. यह समिति योग्य आश्रितों को विभिन्न योजना जैसे पेंशन, राशन कार्ड, आदि योजनाओं से जोड़ने का काम करेगी.

किस तरह काम करेगी समिति

मृतकों के आश्रितों को जिला में चल रहे योजनाओं से जोड़ने कब लिए एक फॉरमेट बनाया गया है. जिले से सभी इंसिडेंट कमांडर को कोविड-19 मृतकों के आश्रितों के ऑडिटिंग के लिए यह फॉरमेट दिया गया है. इंसिडेंट कमांडर द्वारा रिपोर्ट देने के बाद समिति योग्य लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम करेगी. इन योजनओं में पेंशन योजना, राशन कार्ड जैसे अन्य योजनाएं शामिल हैं.

डीसी ने चार सदस्यीय समिति बनायी है

कोविड-19 से संक्रमित मृतकों के आश्रितों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए डीसी ने चार सदस्यीय समिति बनायी है. इस समिति के अध्यक्ष एनईपी के डायरेक्टर श्रीपति गिरी को बनाया गया है. इनके साथ ही समिति में ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी मो शब्बीर अहमद और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शत्रुंजय कुमार शामिल है.

समय पर योग्य लोगों तक लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश

डीसी ने टीम में काम कर रहे सभी सदस्यों को योग्य आश्रितों की रिपोर्ट जल्द तैयार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी को समय पर योग्य लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही