Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार और आजसू की वायलेट कच्छप झारखंड पार्टी में शामिल

Ranchi : झारखंड पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को प्रधान महासचिव अशोक भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सम्मेलन में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया. मौके पर झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार अपने सैकड़ों शुभचिंतकों और आजसू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का दामन थामा.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/78-1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

चुनाव लड़ना उद्देश्य नहीं- अजीत कुमार

अजीत कुमार ने कहा कि झारखंड पार्टी में शामिल होने का उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं है. 22 वर्षों के बाद भी राज्य के अधूरे सपनों को पूरा करना है. उन्होंने कहा- मैं झापा से जुड़कर राज्य के विकास के लिए काम करूंगा. पार्टी में शामिल होने से पहले अजीत कुमार ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इसे भी पढ़ें – अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocates-should-discharge-their-duties-honestly-justice-bhengra/">अधिवक्ता

ईमानदारी पूर्वक करें अपने दायित्वों का निर्वहन : जस्टिस भेंगरा

झापा पुरानी माटी की पार्टी- वायलेट कच्छप

वहीं वायलेट कच्छप ने कहा कि झापा में शामिल होकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. उन्होंने कहा कि इसी पार्टी ने झारखंड अलग राज्य के लिए सबसे पहले आंदोलन किया. यह पुरानी माटी की पार्टी है.

खिलाड़ियों को झारखंड खेल रत्न सम्मान दिया

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को झारखंड खेल रत्न सम्मान से नवाजा गया. इनमें पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो, पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट अंसुता लकड़ा, हॉकी गोल्ड मेडलिस्ट पुष्पा प्रधान और कांति बा को सम्मानित किया गया. झारखंड पार्टी के सम्मेलन में राज्य के आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया. इनमें बिशप जॉय एक्के, उमेश कुमार पांडेय, एलेस्टर बोदरा, विजय गुड़िया, वायलेट कच्छप और अभिमन्यु कुमार सिन्हा शामिल हैं. सम्मेलन में महासचिव उमेश कुमार पांडे, उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, एलेस्टर बोदरा, महासचिव वीजय आइंद, रांची जिला अध्यक्ष राज कच्छप, लोहरदगा जिला अध्यक्ष पवन तिग्गा, महिला समिति की अध्यक्षता अर्पणा हंस, पवन, लियोनार्ड के अलावा अन्य नेता मौजूद हुए.
इसे भी पढ़ें – ईडी">https://lagatar.in/ed-intercepted-pankaj-mishras-phone-calls-found-out-how-he-used-to-use-his-influence/">ईडी

ने पंकज मिश्रा के फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पता चला कैसे करता था अपने रसूख का इस्तेमाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही