Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल हुए

New Delhi : पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया आज रविवार को भाजपा में शामिल हो गये. आरकेएस भदौरिया ने भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा. लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में पूर्व वायुसेना प्रमुख ने भाजपा में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.  श्री  भदौरिया  ने देश में राफेल जेट लाने में  प्रमुख भूमिका निभाई थी

विनोद तावड़े ने भारतीय वायु सेना में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की

विनोद तावड़े ने भारतीय वायु सेना में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की और विश्वास जताया कि वह रक्षा बलों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देंगे. भाजपा नेता ने कहा कि भदौरिया ने भारतीय वायुसेना में लगभग 40 साल सेवा दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में योगदान दिया. श्री  भदौरिया  भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख थे.  तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था और वह कई पदों पर रहे. भदौरिया की गिनती वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में होती हैं जिन्होंने राफेल विमान उड़ाया है. भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच गरुड़ अभ्यास के दौरान भदौरिया ने राफेल विमान उड़ाया था.

वह प्रधानमंत्री मोदी के अद्भुत नेतृत्व और अद्वितीय दूरदर्शिता से प्रभावित हैं.

भाजपा में शामिल होने के बाद भदौरिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के अद्भुत नेतृत्व और अद्वितीय दूरदर्शिता से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प लिया है और इस दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा कदम भी उठा रहे हैं.भदौरिया उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की कई सीट पर अपने उम्मीदवारों की अभी तक घोषणा नहीं की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही