Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों का हाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह अच्छा नहीं

Advertisement
Advertisement
New Delhi : मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों का हाथ है. पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने यह बात कही है. यह भी कहा कि विद्रोही गुटों को चीन से मदद मिल रही है.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उनका कहना था कि मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों की संलिप्तता से इनकार नहीं कर सकते. पूर्व सेना प्रमुख ने इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय सुरक्षा परिप्रेक्ष्य विषय पर शुक्रवार को आयोजित एक परिचर्चा के क्रम में संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

सीमावर्ती राज्यों में अस्थिरता का देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं 

सेवानिवृत्त जनरल ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों में अस्थिरता का होना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छी खबर नहीं है. उन्होंने मणिपुर में विभिन्न विद्रोही संगठनों को चीन द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता का जिक्र करते हुए कहा, मझे यकीन है कि जो लोग सत्ता में हैं और जो भी कार्रवाई की जानी चाहिए, उसे करने की जिम्मेदारी है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं. हिंसा में विदेशी एजेंसियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता. वे निश्चित रूप से इसमें शामिल हैं. कहा कि चीन कई वर्षों से इन विद्रोही गुटों की सहायता कर रहा है और वह करता रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही