Search

 
 
 

देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 साल की उम्र में निधन

 

NewDelhi : देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 साल की उम्र में निधन हो  गया है खबरों के अनुसार सोराबजी पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे. सोली सोराबजी पहले 1998 से 1990 तक और उसके बाद 1998 से 2004 तक अटॉर्नी जनरल रहे थे. सोली सोराबजी का पूरा नाम सोली जहांगीर सोराबजी था.  

राम जेठमलानी और तत्कालीन चीफ जस्टिस के बीच टकराव हो गया था

बता दें कि राम जेठमलानी जिस समय देश के कानून मंत्री थे, उस दौरान सोली सोराबजी एटॉर्नी जनरल थे. बताया जाता है कि कुछ कानूनी मसलों पर राम जेठमलानी और तत्कालीन चीफ जस्टिस एएस आनंद के बीच टकराव की स्थिति हो गयी थी. जानकारी के अनुसार  मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया था कि न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गयी थी,

इस टकराव को रोकने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी ने जसवंत सिंह के माध्यम से जेठमलानी का इस्तीफा मांगा था. उसके बाद जेठमलानी ने  तुरंत इस्तीफा दे दिया था

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही