WestBengal : पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है. 80 वर्षीय बुद्धदेव ने आज गुरुवार को अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बुद्धदेव को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से जुलाई में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. वह काफी समय से सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. हालांकि बाद में उनका इलाज कोलकाता में उनके घर पर ही चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ने नवंबर 2000 से मई 2011 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. बुद्धदेव सीपीएम के पोलित ब्यूरो सदस्य थे. https://twitter.com/PTI_News/status/1821412316665004118
[wpse_comments_template]
[wpse_comments_template]
Leave a Comment