Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने कहा- लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर नहीं लड़ेंगे चुनाव

Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले वो अपने सभी विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले थे. अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है. जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. मीडिया ने उनसे लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो इस बार के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं जब मीडिया ने पूछा कि आप मजाक कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा आप जो समझ लीजिए. साथ ही उन्होंने 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक को लेकर कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं. मुझे उम्मीद हैं कि विपक्षी दलों के लोग एकजुट होंगे और सभी को कामयाबी मिलेगी.

कुछ दिनों पहले राज्यपाल से की थी मुलाकात

बता दें कि, 8 जून को जीतन राम मांझी ने अपने सभी विधायकों के साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की थी. साथ ही कहा था कि जब से राज्यपाल आए हैं तब से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी. मैंने राज्यपाल को राज्य की शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से अवगत कराया, ताकि जो समस्याएं इन जगहों पर आ रही उसे दूर किया जा सके. जीतन राम मांझी 7 जून को नीतीश कुमार से भी मिले थे. मीडिया ने जब उनसे इसको लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि सीएम से कई मुद्दों पर बात हुई. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके विधायकों की बात अधिकारी नहीं सुनते हैं. जिसको लेकर सीएम को अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें: जमीन">https://lagatar.in/13-june-read-shubham-sandesh-for-big-news-of-the-country-and-the-world-including-jharkhand/">जमीन

घोटाला में बड़ी कार्रवाई, सवालों में रामगढ़ डीसी, नीति आयोग को भाया ISM का आइडिया, लोग पूछ रहे प्रशासन से सवाल समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही