Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह दोबारा हुए संक्रमित, एम्स में चल रहा इलाज

Jamui : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह दोबारा कोरोना संक्रमित हो गये हैं. कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद सिंह को एम्स, पटना में भर्ती कराया गया है‌. पूर्व मंत्री के पारिवारिक सूत्रों ने उनके संक्रमित होने की पुष्टि की है. पिछली बार भी चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र सिंह संक्रमित हुए थे. तब भी उनका इलाज एम्स में ही किया गया था.

लालू और नीतीश दोनों की सरकार में रह चुके हैं मंत्री

पूर्व मंत्री के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों में उनकी स्थिति जानने की बेचैनी देखी गयी. इधर मंत्री के पुत्र सुमित कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक अजय प्रताप भी अपने पिता की तबीयत को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि जल्द ही उनके पिता कोरोना को मात देकर लोगों के बीच होंगे.  नरेंद्र सिंह 74 के छात्र आंदोलन में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के समकक्ष रहे हैं. वह दोनों ही सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके हैं. हाल के दिनों में अपने बेटे सुमित कुमार सिंह के चकाई से चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार से नरेंद्र सिंह के रिश्ते सुधर गये हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में कई बयान भी दिये हैं.

स्थानीय नेताओं ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के संक्रमित होने सूचना पर कई स्थानीय नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने कहा है कि नरेंद्र सिंह जैसा सामाजिक या राजनीतिक मुद्दों की समझ रखनेवाला दूसरा नेता जमुई जिला में नहीं है. बता दें कि जमुई के एक और पूर्व मंत्री और झाझा से विधायक दामोदर रावत पहले से ही पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. समर्थकों के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार है. जिले का प्रशासनिक महकमा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में है. उप समाहर्ता स्तर के एक अधिकारी के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी भवानंद राय भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. हालांकि वह होम आइसोलेशन में ही उपचार ले रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही