Search

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गये

Kolkata : कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद अभिजीत गंगोपाध्याय आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद श्री गंगोपाध्याय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल होंगे. अभिजीत गंगोपाध्याय ने कोलकाता स्थित मित्र इंस्टीट्यूशन (मेन) से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. इस क्रम में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय के हाजरा लॉ कॉलेज से उच्च शिक्षा पायी.वह अमित्र चंद्र` बंगाली थिएटर से भी जुड़े रहे थे.                                                                                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी  शासन को बाहर करना है

पूर्व न्यायाधीश ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, आज मैंने एक नये क्षेत्र में कदम रखा है. मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा. हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) शासन को बाहर करना है. कहा कि भाजपा में नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नेता हैं. राज्य में सुकांत दा, सुवेंदु अधिकारी हैं.मैं टीम के अनुशासित सिपाही के रूप में काम करना चाहता हूं. श्री गंगोपाध्याय पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

पूर्व न्यायाधीश का साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया  गया

उनका साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा. भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल की राजनीति को अभिजीत गंगोपाध्याय जैसे व्यक्ति की जरूरत है. इस दौरान सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं नरेंद्र मोदी के परिवार में पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय का हमारी पार्टी में स्वागत करता हूं. मेरा मानना है कि जिस तरह से पूर्व जस्टिस ने वंचित, शोषित पीड़ितों के लिए काम किया है. भाजपा के नेतृत्व में वह उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे. आने वाले भविष्य में बंगाल की राजनीति करवट बदलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment