Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : पूर्व सीएम रघुबर दास का आज बिलासपुर में जनचौपाल कार्यक्रम, तैयारी पूरी

Garhwa :  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का आज नगर उंटारी और बिलासपुर गांव में कार्यक्रम है. रघुबर दास के बिलासपुर बगीचा में आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. जनचौपाल के कुशल संचालन के लिए भव्य तरीके से पंडाल का निर्माण किया गया है. जनचौपाल स्थल को भगवा मय बनाने के लिए नारंगी रंग से विशाल पंडाल और पार्टी के झंडे से पाट दिया गया है. ज्ञात हो कि  भाजपा के प्रदेश व्यापी अभियान जनचौपाल के तहत रघुबर दास का कार्यक्रम नगर उंटारी और बिलासपुर में रखा गया है. नगर उंटारी व सगमा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता विधायक भानूप्रताप के नेतृत्व में कार्यक्रम के सफल आयोजन में लगे हुए हैं. (पढ़ें, शेयर">https://lagatar.in/weak-start-of-stock-market-sensex-breaks-103-points-nifty-slips-below-17500/">शेयर

बाजार की कमोजर शुरुआत, सेंसेक्स 103 अंक टूटा, निफ्टी 17500 से नीचे फिसली)

दस बजे होगा रघुबर दास का आगमन

इस संबंध में पार्टी नेता व अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम और किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश जयसवाल ने बताया कि रघुबर दास का आगमन दस बजे होगा. आयोजन स्थल को भव्य और दिव्य बनाने में पार्टी कार्यकर्ता रात-दिन लगे हुए हैं. साथ ही जनचौपाल में अधिक से अधिक लोगों का सहभागिता सुनिश्चित की गयी है. विधायक भानूप्रताप साही के नेतृत्व में होने वाले जनचौपाल मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें : ऋषि">https://lagatar.in/rishi-singh-became-the-winner-of-indian-idol-13-got-a-gleaming-car-with-trophy-25-lakh-prize-money/">ऋषि

सिंह बने इंडियन आइडल 13 के विनर, ट्रॉफी, 25 लाख प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती गाड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही