Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल भेजे गए छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व सिविल सर्जन डॉ. हरेनचंद्र महतो

Latehar : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद छेड़छाड़ करने के आरोपी पूर्व सिविल सर्जन डॉ. महतो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मालूम हो कि स्पेशल पोक्सो कांड संख्या 35/22 में डॉ. महतो आरोपी हैं. पूर्व में झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा जमानत प्रदान की गयी थी. उक्त मामले में विचारण के दौरान आरोप गठन के लिए उन्हें शरीर उपस्थित रहने का आदेश अमित कुमार की अदालत ने बीते 27 मार्च को दिया था. निर्धारित तिथि पर वे उपस्थित होकर बिना अनुमति गैर हाजिर हो गये थे. इस कारण अदालत उनके बंधपत्र को खारिज कर दिया था तथा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था. तब डॉ. महतो मंगलवार को उक्त अदालत में आत्मसमर्पण कर पुनः जमानत स्वीकार करने की अपील की. इस पर सुनवाई के उपरांत अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-announced-appointment-of-25-thousand-teachers-in-the-jharkhand_state-soon/">सीएम

हेमंत ने की घोषणा : झारखंड राज्य में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही