Search

 
 
 

पूर्व सीएम बिप्लब देब 54 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी बनी जीवन साथी

भाजपा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब इस समय अपनी दूसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं. बिप्लब ने 54 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री त्रिवेणी राव से दूसरी शादी रचाई है. इसकी जानकारी तब लोगों की मिली जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वीडियो शेयर किया.
 

New Delhi: भाजपा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब इस समय अपनी दूसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं. बिप्लब ने 54 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री त्रिवेणी राव से दूसरी शादी रचाई है. इसकी जानकारी तब लोगों की मिली जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वीडियो शेयर किया.

 

वीडियो में पति-पत्नी मां त्रिपुरासुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आए. त्रिवेणी लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सजी दिखी दे रही हैं, जबकि बिप्लब पारंपरिक वेश भूषा में नजर आए. उन्होंने वीडियों के साथ संदेश भी लिखा है, पत्नी एवं माताजी के साथ श्री त्रिपुरासुंदरी के पावन दर्शन कर उनकी कृपा एवं आशीर्वाद की प्रार्थना करता हूं.

 

त्रिवेणी राव कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उनहोंने फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2018 की सुपहहिट फिल्म टगरू में कॉन्स्टेबल सरोजा के किरदार से मिली. त्रिवेणी फिल्मों के अलावा की टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी है.

 

बता दें कि पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब की पहली शादी 2001 में नीति देब से हुई थी. इनका एक बेटा और एक बेटी है. 2025 में इन दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी के लिए दोनों परिवारों की सहमति थी और फंक्शन में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और मेहमान शामिल हुए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही