Search

 
 
 

पूर्व सीएम चंपाई ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी किसी से नहीं हुई मुलाकात

 
Ranchi : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन प्रकरण पर सूबे की राजनीति में काफी उथल-पुथल मचा हुआ है. पूरा पिक्चर अब तक क्लीयर नहीं है. इस बीच पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई है. निजी काम से मैं दिल्ली आया था. मैं भाजपा के नेता के मिलना नहीं चाहता. मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है. झामुमो से नाराजगी के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा कि मैने इस बात को पहले ही बता चुका हूं. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-amit-aggarwal-seeks-bail-from-ed-court/">लैंड

स्कैम: अमित अग्रवाल ने ED कोर्ट से मांगी बेल

इस पोस्ट से झारखंड में है सियासी भूचाल

पूर्व सीएम के 18 अगस्त के पोस्ट से झारखंड में सियासी भूचाल मचा हुआ है. जिसमें चंपाई ने लिखा था कि 3 जुलाई को हुई विधायक दल की बैठक में कहा कि , आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है.’ इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे. पहला, राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना. उस दिन से लेकर आज तक तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-female-employee-of-bridgeford-school-committed-suicide-by-jumping-into-a-stone-quarry/">रांची

: ब्रिजफोर्ड स्कूल की महिला कर्मचारी ने पत्थर खदान में कूदकर खुदखुशी की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही