Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी का दामन थामेंगे. इससे पहले ही केंद्र सरकार ने चंपाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है. उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. दिल्ली से लौटते ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिल जायेगी. अब चंपाई सोरेन की सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे. मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय समय-समय पर नेताओं की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करता है. इसके बाद तय करता है कि किस नेता को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी है.
BJP में शामिल होने से पहले पूर्व CM चंपाई सोरेन को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली
Last Updated: Aug 27, 2024 12:00 AM (IST)