Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, सदस्यता ग्रहण करते समय हुए भावुक

Ranchi :  झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हो गये. प्रदेश भाजपा की तरफ से धुर्वा गोलचक्कर के शाखा मैदान में आयोजित अभिनंदन सह मिलन समारोह में शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा ने चंपाई ने भाजपा की सदस्यता दिलावायी. चंपाई के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर चंपाई सोरेन का पार्टी में स्वागत किया. सदस्यता ग्रहण के दौरान चंपाई सोरेन भावुक हो गये. इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे.

सीता सोरेन ने चाचा का पार्टी में किया स्वागत

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने अपने संबोधन में चाचा चंपाई सोरेन का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने तीर धनुष को कब्जा करने का काम किया है. हमने कभी सोचा भी नहीं था कि वो चाचा का अपमान करेंगे. मैंने 14 साल अपमान सहा. कहा कि आज जेएमएम टूटने वाला है. सीता ने कहा कि जेएमएम में पुराने नेता जिसने पार्टी को खड़ा किया, वो लगातार अपमानित किये जा रहे हैं. धन रोपनी के समय जेएमएम ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं को लाइन में खड़ा किया. हेमंत सरकार ने अब तक जितने भी वादे किये, उसे पूरा नहीं किया है.

चंपाई ने संताली में मंच पर मौजूद नेताओं का किया अभिवादन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चंपाई सोरेन ने मंच पर मौजूद नेताओं का संताली में अभिवादन किया. चंपाई सोरेन ने कहा कि जिस संगठन को खून-पसीने से सींचा, वहां मुझे अपमानित किया गया. कहा कि मैंने राजनीति से संन्यास लेना तय किया था. लेकिन जनता का दुख-तकलीफ और उनका मेरे प्रति विश्वास देखकर अलग पार्टी बनाने की सोची. लेकिन काफी मंथन के बाद राजनीति में कंटीन्यू करने का फैसला किया. जेएमएम और हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए चंपाई ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे लोग ही मेरी जासूसी करायेंगे. अगर संताल परगना को बचाना है, आदिवासियों को बचाना है, तो तो एक ही पार्टी यह काम कर सकती है. संताल को बचाने के लिए मैंने बीजेपी में आने का फैसला किया. किसी भी कीमत पर झारखंड में आदिवासियों पर अत्याचार नहीं होने देंगे. घुसपैठियों को निकालने, आदिवासियों और उनकी जमीन को बचाने के लिए हम अपने पूर्वजों की तरह संघर्ष करेंगे. कहा कि दूसरी कोई भी राजनीतिक पार्टी आदिवासियों का सम्मान और विकास नहीं कर सकती है. कहा कि भाजपा में शामिल होकर हम आदिवासियों के स्वाभिमान और सम्मान को बचने का काम करेंगे. चंपाई ने कांग्रेस पर आदिवासियों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया. https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-joined-bjp-babulal-welcomed-him-by-garlanding-him/untitled-26-13/"

rel="attachment wp-att-941919"> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-26-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-joined-bjp-babulal-welcomed-him-by-garlanding-him/untitled-21-24/"

rel="attachment wp-att-941914">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-21-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-joined-bjp-babulal-welcomed-him-by-garlanding-him/untitled-22-21/"

rel="attachment wp-att-941915">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-22-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-joined-bjp-babulal-welcomed-him-by-garlanding-him/untitled-24-19/"

rel="attachment wp-att-941916">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-24-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-joined-bjp-babulal-welcomed-him-by-garlanding-him/untitled-25-14/"

rel="attachment wp-att-941917">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-25-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जमशेदपुर सांसद ने जेएमएम पर साधा निशाना 

कार्यक्रम में सबसे पहले जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) परिवार वाद पर चल रही है. आंदोलनकरी को अपमानित किया जा रहा है. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई  के प्रयास से झारखंड अलग राज्य बना. चंपाई सोरेन ने अपने बलबूते अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने जेएमएम को मजबूती दी है. लेकिन परिवारवाद के कारण पार्टी अदोलनकारियों को अपमानित करने का काम कर रही

हेमंत के जेल जाने के बाद सीएम बने थे चंपाई

बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जनवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद दो फरवरी को चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने. छह माह बाद हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपाई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके अगले दिन चार जुलाई को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. आठ जुलाई को पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हेमंत कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों में जब विभागों का बंटवारा हुआ था तो चंपाई सोरेन को जल संसाधन विभाग और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मिला था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही