Search

 
 
 

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने युवक को मारी टक्कर, 10 फीट दूर जाकर गिरा, देखें…

 
Bhopal : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से गुरुवार को एक युवक का एक्सीडेंट हो गया. कार की टक्कर से युवक करीब 10 फीट दूर जा गिरा, उसे सिर में चोट लगी है. उसे भोपाल रेफर किया गया है. घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की है. युवक की पहचान परोलिया के 20 साल के रामबाबू बागरी के रूप में हुई है. युवक ने रफ ड्राइविंग का आरोप लगाया है, वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी कार धीरे-धीरे चल रही थी. अचानक से युवक उनकी कार के सामने आ गया, जिस वजह से उसे ठोकर लग गई. उसका इलाज मैं करवाऊंगा. बता दें कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे. यहां कुछ देर रुकने के बाद वे कार से राजगढ़ के लिए निकले. दोपहर करीब 3 बजे जीरापुर के पास एक बाइक सवार काफिले के सामने आ गया और हादसा हो गया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. [caption id="attachment_575142" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-10.jpg"

alt="दिग्विजय सिंह" width="600" height="400" /> दिग्विजय सिंह[/caption] दुर्घटना के बाद युवक का हाल जानने दिग्विजय सिंह अस्पताल पहुंचे और युवक को भोपाल रेफर करने को कहा. दिग्विजय ने यह भी कहा कि मैं युवक का इलाज करवाऊंगा. डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : पंचतत्व">https://lagatar.in/actor-satish-kaushik-merged-with-panchatattva-anupam-kher-wept-bitterly/">पंचतत्व

में विलीन हुए एक्टर सतीश कौशिक, फूट-फूटकर रोये अनुपम खेर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही