Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व सीएम जेल में, जनप्रतिनिधियों पर छापेमारी शर्मसार करने वाली : अन्नपूर्णा

Advertisement
Advertisement
अंबा प्रसाद के आवास पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी अन्नपूर्णा देवी ने लोस चुनाव को लेकर अंबा प्रसाद के बयान का किया खंडन Hazaribagh:  बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के हुरुहुरु स्थित आवास पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी रही. इस छापेमारी में कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगने की सूचना है. वह चुनावी मौसम में कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. महागठबंधन के नेताओं द्वारा इसे केंद्र की सोची-समझी साजिश बताई जा रही है, तो भाजपा नेता इसे जांच एजेंसी की औचक कार्रवाई बता रहे हैं. इसी बीच कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बयान आया है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/party-can-make-hemant-contest-from-dumka-waiting-for-hemants-green-signal/">हेमंत

को दुमका से लड़ा सकती है पार्टी, हेमंत की हरि झंडी का इंतजार

जनप्रतिनिधि पर छापेमारी से शर्मसार हो रहा राज्य : अन्नपूर्णा

उन्होंने कहा कि झारखंड में जो घटनाएं घट रही हैं, वह शर्मसार करने वाली हैं. जनप्रतिनिधि के घर पर लंबे समय से छापेमारी चल रही है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई आईएएस जेल में हैं. यह भ्रष्टाचार को दर्शाता है. किन वर्तमान में झारखंड के सत्ता पक्ष के नेता-मंत्री सिर्फ आरोप लगाना जानते हैं. वहीं, हजारीबाग व चतरा लोकसभा सीट को लेकर भाजपा द्वारा संपर्क साधने वाले अंबा प्रसाद के बयान का अन्नपूर्णा देवी ने खंडन किया. उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी अपना काम कर रहे हैं. जांच एजेंसी जहां भी अंगुली रखती है, वहीं दलदल मिलता है. अंबा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी में जांच अधिकारी को क्या मिलता है, उस पर सभी की नजर रहेगी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-cantonment-council-merged-into-municipal-body-notification-issued/">रामगढ़

छावनी परिषद का नगर निकाय में विलय, अधिसूचना जारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/13rc_m_137_13032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

जिसने गलत किया, उस पर हो करवाई : निर्मला देवी

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की मां निर्मला देवी और भाई सुमित कुमार से भी ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. जो भी दस्तावेज बरामद किए गए हैं, उसके बारे में जानकारी ली जा रही है. इस बीच सुमित और निर्मला देवी की कुछ पल के लिए मुलाकात भी हुई है. इसके बाद सुमित अंदर कमरे में चले गए और निर्मला देवी दूसरे आवास में जाने के लिए निकल गईं. बाहर निकलने के बाद ‘शुभम संदेश’ के संवाददाता से बात करते हुए निर्मला देवी ने कहा कि उन्होंने ईडी को भरपूर मदद किया है. जो भी पूछा गया, उनका सही जवाब दिया गया है. ईडी लगातार पूछताछ कर रही है. समय-समय पर पदाधिकारी भी बदले जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिसने भी गलत किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए. बेटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन, बदनाम कौन कर रहा है, इस सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही