Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनिल एंटनी के कदमताल पर आंध प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी, भाजपा में हो गये शामिल

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व नेता व अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि दो दिन पूर्व केरल के दिग्गज काग्रेसी नेता व पूर्व CM एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी भाजपा  में शामिल हुए थे इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/sisodia-wrote-a-letter-to-the-public-from-jail-pm-being-less-educated-is-very-dangerous-for-country/">जेल

से लिखा मनीष सिसोदिया ने जनता के नाम पत्र, पीएम का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक

मार्च में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था

जान लें कि इसी साल मार्च में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. सितंबर, 1959 में जन्मे रेड्डी ने 25 नवंबर, 2010 से 01 मार्च, 2014 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. दो जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किरण कुमार रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे. कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं. आज वह एक बड़ी छलांग लगाते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/yogi-adityanath-will-perform-jalabhishek-of-ramlala-with-water-from-rivers-of-155-countries-on-23rd-april/">अयोध्या

से आयी खबर, योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही